स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रवादी विकास पार्टी ने संगोष्ठी का किया आयोजन

 स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रवादी विकास पार्टी ने संगोष्ठी का किया आयोजन  


पटना (अमन इंडिया)। स्वामी विवेकानंद जयंती के पावन अवसर पर राष्ट्रवादी विकास पार्टी बिहार के तत्वाधान में रेडक्रास सोसाइटी के साभागार भवन पटना में बिहार की मौजूदा परिस्थितयों एवं विकल्प विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  संजय रघुवार एवं संचालन इ. मनोज कुमार ने किया। 

   संगोष्ठी का उदघाटना डा. अनूप श्रीवास्तव सेवानिवृत मुख्य आयकर आयुक्त ,भारत सरकार सह राष्ट्रीय अध्यक्ष , राष्ट्रवादी विकास पार्टी नयी दिल्ली ने किया। इस अवसर पर श्रीमती किरण श्रीवास्तव राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) राष्ट्रवादी विकास पार्टी, नयी दिल्ली, अशोक कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय अध्यक्ष रा.वि.पा  सच्चिदानंद सिंह (राष्ट्र सेवा दल)  रौशन लाल अग्रवाल , अर्थशास्त्री संस्थापक अध्यक्षआर्थिक न्याय संस्थान, भारत  राजन सिन्हा, वरिष्ठ नेता रा.वि.पा बिहार  ऋषिकेष सिन्हा, रा.वि.पा  प्रियरंजन, रा.वि.पा श्रीमती शिल्पी सिन्हा, उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, रा.वि.पा लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी के पूर्व नेता विनय कुमार श्रीवास्तव,  अरविंद कुमार सिन्हा,  लालजी यादव,  रामजी साव उर्फ बड़क, लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी के ही पूर्व नेता एवं सन 74 आंदोलन के सेनानी हाईकोर्ट के अधिवक्ता सुनील कुमार सिन्हा, हाइकोर्ट के अधिवक्ता  अरविंद वर्मा, इ.मनोज कुमार ने अपनी बातों को रखा।

    सुनील कुमार सिन्हा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी से रिश्ता समाप्त कर राष्ट्रवादी विकास पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर लोकातांत्रिक समाजवादी पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं माननीय उच्च न्यायालय के अधिवक्ता ने अपने सहायोगी के साथ शामिल हुये। इस अवसर पर श्री रवीन्द्र कुमार, श्री प्रेम कुमार, श्रीमती संपन्नता वरूण, श्री अजय कुमार अरोड़ा, सुश्री मानसी सिंह, श्री अमित कुमार को सम्मनित किया गया। इसके बाद श्री कुमार सुशील क्रांतिकारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रवादी विकास पार्टी के पूज्य पिताजी स्व.देव प्रसाद सिन्हा एवं संघर्षशील महिला नेत्री स्व. रेषु सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुये सम्मेलन की समाप्ति की गयी।

Popular posts
राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा को पुनः अगले कार्यकाल (2024-2027) के लिये अखिल भारत हिन्दू महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया
एनआरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुमेर रावत महासचिव धीरज कुमार ने एसीपी ट्रैफिक पुलिस को मैन एंग्री की समस्या से अवगत कराया
Image
होटल फॉर्चून में इस वीक जश्न-ए- हैदराबादी फेस्टिवल का मज़ा ले: सैफ एल बी शर्मा
Image
पसमांदा समाज ने किरेन रिजीजु अल्पसंख्यक कार्य मंत्री से वक़्फ संशोधन विधेयक पर की मुलाक़ात
Image
फोर्टिस गुरुग्राम ने कैंसर केयर में क्रांतिकारी पहल की उत्तर भारत में पहली एमआर लिनेक टैक्नोलॉजी को पेश किया
Image