कर्मचारी एवं अधिकारियों को कोविड-19 की वैक्सीन लगवाये:राजकुमार

  


                                                                    नोएडा (अमन इंडिया)। एम्पलाइज एसोसिएशन पिछले काफी दिनों से प्राधिकरण के सभी कर्मचारी /अधिकारियों को कोविड-19 वैक्सीन लगवाने के लिए प्रयासरत थी उसी क्रम में आज एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल जिसमें अध्यक्ष चौधरी राजकुमार सिंह, महासचिव महेश चंद, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, सचिव प्रमोद यादव व कोषाध्यक्ष थान सिंह मुख्य कार्यपालक अधिकारी महोदया  रितु महेश्वरी जी से मिला जिसमें आखिरकार मुख्य कार्यपालक अधिकारी महोदया  रितु महेश्वरी  द्वारा फोर्टीज अस्पताल के साथ वार्ता कर कैंप का आयोजन कल दिनांक 26. 5.2021 से प्रातः 10:00 बजे से नोएडा स्टेडियम में शुभारंभ किया जा रहा है जिसमें समस्त कर्मचारी एवं अधिकारियों को कोविड-19 की वैक्सीन लगाई जाएगी जिस के संबंध में आज विशेष कार्याधिकारी संतोष उपाध्याय 


द्वारा पत्र भी जारी किया गया है,

विदित है कि नोएडा प्राधिकरण के काफी कर्मचारियों का पिछले दिनों असामयिक निधन हुआ है विशेष कैंप के माध्यम से कर्मचारियों को वैक्सीन लगाए जाने के लिए एसोसिएशन लगातार मांग कर रही थी कर्मचारी हित में विशेष कैंप लगाए जाने के लिए एसोसिएशन अध्यक्ष चौधरी राजकुमार सिंह द्वारा मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी का धन्यवाद किया गया