श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति द्वारा सेक्टर 62 के रामलीला मैदान में आयोजित हो रहे रामलीला महोत्सव का भूमि पूजन


नोएडा (अमन इंडिया अकरम चौधरी)



। श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति द्वारा सेक्टर 62 के रामलीला मैदान में आयोजित हो रहे रामलीला महोत्सव का भूमि पूजन सम्पन्न हुआ।

आज सी-57, सेक्टर 62 स्थित रामलीला मैदान में श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति द्वारा आयोजित हो रहे श्रीरामलीला महोत्सव व श्रीरामलीला मंचन का भूमि पूजन सम्पन्न हुआ।भूमि पूजन व श्री गणेश पूजन के बाद आरती की गई तथा श्रीहनुमानजी का ध्वज रामलीला मैदान में स्थापित किया गया। 

           सेक्टर 62 रामलीला मैदान में श्रीराम मित्र मंडल नोएडा द्वारा 26 सितंबर से 6 अक्टूबर तक श्रीरामलीला मंचन कराया जायेगा। भूमिपूजन में श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति के चेयरमैन उमाशंकर गर्ग, अध्यक्ष धर्मपाल गोयल, महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा,कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग, सहकोषाध्यक्ष अनिल गोयल, उपमुख्य संरक्षक राजकुमार गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतनारायण गोयल, चौधरी रविन्द्र सिंह, गौरव मेहरोत्रा, आत्माराम अग्रवाल,मुकेश अग्रवाल, मनोज शर्मा, मुकेश गोयल, शांतनु मित्तल, मीडिया प्रभारी चन्द्रप्रकाश गौड़,एस0एम0 गुप्ता, संदीप पोरवाल, सुशील गोयल, कश्मीरी लाल गोयल, फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा,डॉ. एस.पी. जैन,पी.एस.जैन,डॉ. ए.के. त्यागी,सतेंदर शर्मा,जे.सी.नारंग,मल्लिकेश्वर झा,रवि गर्गेश, मनीष गोयल,आर सी गुप्ता,अविनाश सिंह, बिजेंद्र राय, राजीव गोयल, मीना बाली, अर्जुन प्रजापति, साहिल चौधरी, विनय हिन्दू, बजरंगलाल गुप्ता, पवन गोयल, रंजीव गुप्ता, एनके अग्रवाल, सुरेश गुप्ता, एमपी सिंह,आर के उप्रेती,राधाकृष्ण गर्ग, पी के अग्रवाल, रविकांत मिश्रा, सहित शहर के गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए। भूमि पूजन के पश्चात मंच निर्माण, पुतला निर्माण, सहित विभिन्न कार्य शुरू हो जाएंगे।चन्द्रप्रकाश गौड़ मीडिया प्रभारी श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति ने जानकारी दी।

                 30 सितंबर को श्रीराम बारात शोभायात्रा निकाली जाएगी। 5 अक्टूबर को दशहरा उत्सव मनाया जाएगा और 6 अक्टूबर को भरत मिलाप एवं श्रीराम राज्याभिषेक के साथ श्रीराम लीला महोत्सव 2022 का समापन होगा।

Popular posts
राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा को पुनः अगले कार्यकाल (2024-2027) के लिये अखिल भारत हिन्दू महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया
एनआरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुमेर रावत महासचिव धीरज कुमार ने एसीपी ट्रैफिक पुलिस को मैन एंग्री की समस्या से अवगत कराया
Image
होटल फॉर्चून में इस वीक जश्न-ए- हैदराबादी फेस्टिवल का मज़ा ले: सैफ एल बी शर्मा
Image
पसमांदा समाज ने किरेन रिजीजु अल्पसंख्यक कार्य मंत्री से वक़्फ संशोधन विधेयक पर की मुलाक़ात
Image
फोर्टिस गुरुग्राम ने कैंसर केयर में क्रांतिकारी पहल की उत्तर भारत में पहली एमआर लिनेक टैक्नोलॉजी को पेश किया
Image