पंजाबी समाज सस्था रामा बैंकट हॉल में लोहड़ी के पर्व पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा: मल्हन

 नोएडा। पंजाबी समाज संस्था द्वारा 11 जनवरी को सेक्टर 52 स्थित रामा बैंकट हॉल में लोहड़ी के पर्व पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर नोएडा विधायक पंकज सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। समारोह में मशहूर पंजाबी कलाकार आस्था गिल व डीजे मनीष कार्यक्रम में धमाल मचाएंगे।


नोएडा पंजाबी समाज के अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 जनवरी को लोहड़ी का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नोएडा के विकास में पंजाबी समाज के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। समाज के लोगों को पहचान दिलाने एवं सभी को एकजुट करने के मकसद से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के ढाई हजार से अधिक परिवार सदस्य हैं। इस कार्यक्रम के संयोजक संदीप मेहंदी रत्ता हैं वह आज प्रेस वार्ता में किन्ही कारणों से नहीं पहुंच सके। लोहड़ी प्रोग्राम में पंजाबी सिंगर आस्था अपने ग्रुप के साथ प्रस्तुति देंगी डीजे मनीष, पंजाबी भांगड़ा ग्रुप एवं ढोल की धुन पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।


प्रेस वार्ता में अध्यक्ष विपिन मल्हन, महासचिव सूरज वर्मा, टीएस अरोड़ा, जेपी उप्पल, राकेश कोहली, राजीव अजमानी, महेंद्र पाल सिंह, नीरू शर्मा, राहुल नैययर, रणधीर सिंह, अशोक शर्मा समय कार्यकारिणी के तमाम सदस्य उपस्थित रहे।

Popular posts
राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा को पुनः अगले कार्यकाल (2024-2027) के लिये अखिल भारत हिन्दू महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया
एनआरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुमेर रावत महासचिव धीरज कुमार ने एसीपी ट्रैफिक पुलिस को मैन एंग्री की समस्या से अवगत कराया
Image
होटल फॉर्चून में इस वीक जश्न-ए- हैदराबादी फेस्टिवल का मज़ा ले: सैफ एल बी शर्मा
Image
पसमांदा समाज ने किरेन रिजीजु अल्पसंख्यक कार्य मंत्री से वक़्फ संशोधन विधेयक पर की मुलाक़ात
Image
फोर्टिस गुरुग्राम ने कैंसर केयर में क्रांतिकारी पहल की उत्तर भारत में पहली एमआर लिनेक टैक्नोलॉजी को पेश किया
Image