मिसाइल मैन डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर सपा नोएडा महानगर ने याद कर उन्हें नमन किया


नोएडा (अमन इंडिया ) ।सपा नोएडा महानगर संगठन द्वारा सपा नोएडा महानगर कैंप कार्यालय सेक्टर 53 नोएडा में नोएडा महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता की अध्यक्षता में भारत रत्न डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर समाजवादी साथियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन करने का काम किया। महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता ने कहा की डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम ने हमें सिखाया की जीवन में चाहे जैसे भी परिस्थिति  क्यों ना हो पर जब आप अपने सपने को पूरा करने की ठान लेते हैं तो उन्हें पूरा करके ही रहते हैं। उन्होंने 2002 से 2007 तक भारत के 11 वें राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। वहीं प्रदेश सचिव सुनील चौधरी ने कहा कि देश के 1998 के परमाणु हथियारों के प्रशिक्षण में उनकी अपार भूमिका ने भारत को एक परमाणु शक्ति के रूप में मजबूत किया। वही मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव ने कहा कि डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम शिक्षा के प्रारंभिक काल में अखबार बेचकर अपनी पढ़ाई पूरी की और अपने घर परिवार के सदस्यों का पालन पोषण भी किया। कार्यक्रम का संचालन नोएडा महानगर महासचिव विकास यादव ने किया। 

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य लोगों में मोहम्मद नौशाद,वीरपाल प्रधान, टीटू यादव, रामवीर यादव, तनवीर हुसैन, बाबूलाल बंसल, लोकेश यादव ,शेखर यादव शहीद उस्मानी ,अमित बसोया, राहुल यादव, अशरफ, सौरभ चौहान, अच्छे मियां,सिकंदर पासवान मुख्य रूप से उपस्थित रहे।