नोएडा (अमन इंडिया ) । रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा से वैश्य समाज में खुशी की लहर नोएडा। शालीमार से विधायक रेखा गुप्ता को दिल्ली की नवनियुक्त मुख्यमंत्री के रूप में घोषणा होने के बाद से ही वैश्य समाज में खुशी की लहर है। मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा होने के साथ ही उन्हें बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है। इसी कड़ी में बुधवार को अग्रवाल मित्र मंडल के पूर्व अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन गौतमबुद्धनगर के जिला अध्यक्ष संजय कुमार गोयल, भाजपा युवा मोर्चा नोएडा महानगर के जिला महामंत्री एवं अग्रवाल मित्र मंडल के मीडिया प्रभारी तुषार गोयल ने उनसे शिष्टाचार भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन गौतमबुद्धनगर के जिला अध्यक्ष संजय कुमार गोयल ने कहा कि रेखा गुप्ता बहन जी को पदभार देने के लिए शीर्ष नेतृत्व का बहुत-बहुत आभार और नवनिर्वाचित आदरणीय सीएम साहिबा को बहुत-बहुत बधाई, अनंत शुभकामनाएं। इनके साथ ही अग्रवाल मित्र मंडल के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता एवं समस्त कार्यकारिणी द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
भाजपा ने रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाया