इफ्तार सामाजिक भाईचारे का आयोजन : आश्रय गुप्ता



सपा नोएडा महानगर ने किया रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन

नोएडा (अमन इंडिया) । सपा नोएडा महानगर संगठन द्वारा सपा नोएडा महानगर कैंप कार्यालय सेक्टर 53 कंचनजंगा मार्केट में रोजा इफ्तार पार्टी का शानदार आयोजन किया गया। महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता ने कहा कि रोजा इफ्तार सामाजिक भाईचारे का विशेष आयोजन होता है। लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र नगर ने कहा कि यह गंगा जमुनी तहज़ीब को मजबूत करते हैं। वीर सिंह यादव व सुनील चौधरी ने कहा कि इस मौके पर देश और समाज में भाईचारा शांति खुशहाली की दुआ की गई। मोहम्मद तसलीम व उपाध्यक्ष मोहम्मद नौशाद ने कहा की रमजान आध्यात्मिक पर्व है रोजा रखकर वंचित वर्ग की तकलीफ से दो-चार होता है। रोजा इफ्तार के बाद रोजेदारों ने मगरिब की नमाज अदा की। उपस्थित मुख्य लोगों में महानगर महासचिव विकास यादव, बबलू चौहान, जयकरण चौधरी, हसीब शकील, मुन्ना आलम, नूरुल हसन, मुफ्ती मुबारक, रजब खान, तनवीर हुसैन, बिल्लू सैफी ,अच्छे मियां, मनोहर खान,गुलजार अल्वी, अनीस सैफी ,मोहम्मद कलाम ,मोहम्मद आफताब, सलीम ,ओसामा आलम, मोहम्मद शादाब,मोहम्मद जावेद, हारून सलमानी, अजीम खान, दिलशाद, जलील सैफी , हनीफ, सुल्तान,अशरफ, शाहिद,चांद ,इमरान,राशिद ,अली ,सफीक, शत्रुघ्न सिंह ,मयंक लाल, वीर बहादुर, राणा मुखर्जी, सौरभ चौहान, राम सहेली ,सतबीर यादव, वीरपाल प्रधान, शेखर यादव, मोसीन सैफी, विश्वास, रामवीर यादव ,डॉक्टर आरिफ ,अब्दुल वाहिद, इरफान खान,मोहम्मद इमरान, मुख्य रूप से उपस्थित रहे।