कलेक्ट्रेट सूरजपुर में पहलगाम में हुए क़ातिलाना हमले के विरोध स्वरूप प्रदर्शन किया


नोएडा (अमन इंडिया ) । नोएडा के समस्त व्यापार मंडल द्वारा आज कलेक्ट्रेट सूरजपुर में पहलगाम में हुए क़ातिलाना हमले के विरोध स्वरूप प्रदर्शन किया गया l पाकिस्तान का झंडा जलाकर व नारेबाज़ी कर विरोध ज़ाहिर किया गया और सख़्त से सख़्त कार्रवाई की माँग की गई l उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल से प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल महामंत्री सचिन गोयल उद्योग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शक्ति सिंह उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल से अध्यक्ष रामावतार सिंह मंत्री मनोज भाटी दादरी व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज गोयल भंगेल व्यापार मंडल से अध्यक्ष मनोज गोयल हाँ आदि सभी व्यापारियों ने मिलकर सरकार से माँग की कि आतंकवादियों को जल्द से जल्द पकड़कर मारा जाए और पाकिस्तान को जल्द से जल्द ख़त्म किया जाए l